{"_id":"66a408b0182a0a7c0d04bd84","slug":"principal-accused-of-scam-complaint-sent-to-beo-rohtak-news-c-17-roh1020-471594-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्राचार्य पर लगाए घपले के आरोप, बीईओ को भेजी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्राचार्य पर लगाए घपले के आरोप, बीईओ को भेजी शिकायत
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांपला शिक्षक व प्राचार्य के बीच उत्पन्न हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। शिक्षक ने प्राचार्य पर घपले का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत बीईओ को भेजी गई है।
एक शिक्षक ने खंड शिक्षा अधिकारी सांपला को दी शिकायत में कहा कि प्राचार्य ने स्कूल में अनेक घपले किए हैं। इसमें बुनियाद के दो कमरों का निर्माण करने में गड़बड़ी की है। नींव की खोदाई आठ हजार रुपये में करा कर 45 हजार के बिल बनवाए। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में कोताही बरती। ये बगैर सूचना एक माह तक विद्यालय में ऑन ड्यूटी रहे। ईको क्लब से गलत तरीके से रुपये निकालने, विद्यालय में हरे पेड़ों को कटाने समेत अनेक गड़बड़ियां की हैं। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
वर्जन
प्राचार्य के खिलाफ शिकायत आई है। इसमें घपले का आरोप लगाया गया है। इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया दिया गया है। वहां से मिले आदेश की पालना की जाएगी।
विज्ञापन
सुमन हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी।