फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Press conference of Union Minister Arjun Ram Meghwal in Rohtak, discuss upcoming strategy of BJP

Rohtak: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बोले- शैलजा पर की गई टिप्पणी निंदनीय, पार्टी का राजनीति स्तर दिखा

Sat, 21 Sep 2024 03:19 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Sep 2024 03:19 PM IST
सार

रोहतक की भाजपा की प्रेस वार्ता में कई स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिन्होंने मंत्री मेघवाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर भी अपने विचार साझा किए और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के नागरिकों तक पहुंचाने की बात कही।

विज्ञापन
Press conference of Union Minister Arjun Ram Meghwal in Rohtak, discuss upcoming strategy of BJP
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक में आज भाजपा मीडिया सेंटर में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री तथा संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें हरियाणा की राजनीति और आगामी चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर चर्चा की गई।

विज्ञापन

अर्जुन राम मेघवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा हरियाणा में विकास और जनकल्याण के अपने एजेंडा को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि भाजपा कार्यकर्ता और नेतृत्व मिलकर प्रदेश में फिर से सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों और योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस पर साधा निशाना
अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा पर हुड्डा समर्थकों द्वारा की गई टिप्पणी को निंदनीय करार दिया है। मेघवाल ने कहा कि इस तरह की व्यक्तिगत टिप्पणी करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है, जो पार्टी की आंतरिक राजनीति और विभाजन को उजागर करती है। अर्जुन राम मेघवाल ने कुमारी शैलजा के भविष्य को लेकर कहा कि उन्हें भाजपा में आना है या नहीं, यह उनका व्यक्तिगत निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सभी को सम्मान देती है और किसी पर इस तरह की टिप्पणी करना राजनीति का गिरता स्तर दिखाता है। कांग्रेस में आंतरिक कलह की ओर इशारा करते हुए मेघवाल ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आत्ममंथन की सलाह दी और कहा कि पार्टी की यह पुरानी परंपरा अब खत्म होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed