फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Prepration Yoga Diploma Course in MDU

योग में डिप्लोमा कोर्स की तैयारी

Sun, 10 Nov 2019 07:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
Prepration Yoga Diploma Course in  MDU
रोहतक।
विज्ञापन

योग करने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसमें रुचि रखने तीन महीने का डिप्लोमा कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए एमडीयू नए शैक्षणिक सत्र से यह कोर्स कराने की तैयारी कर रहा है। इसका प्रपोजल विवि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को भेजा गया है।
एमडीयू के शारीरिक विभाग ने योग को नई पहचान देने के लिए वोकेशनल कोर्स करने की तैयारी की है। इसके तहत इच्छुक विद्यार्थी तीन महीने का डिप्लोमा कर सकते हैं। इन्हें आसन, प्राणायाम के अलावा थ्योरी भी पढ़ाई जाएगी। विद्यार्थी को योग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी मुहैया कराने के साथ उसे इस क्षेत्र में दक्ष बनाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थी को कोर्स में दक्ष बनाकर योग का देश ही नहीं विदेश में भी प्रचार करने का लक्ष्य साधा जाएगा। इसका मकसद योग का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करना है।
विज्ञापन

विवि करा रहा एमए योगा साइंस
एमडीयू योग में डिग्री करा रहा है। शारीरिक शिक्षा विभाग में विद्यार्थी एमए योग साइंस की डिग्री कर सकते हैं। विवि के संबद्ध कुछ कॉलेजों में भी यह पढ़ाई कराई जा रही है। इसके अलावा योग में पीजी डिप्लोमा भी कराया जा रहा है। यह एक वर्ष का कोर्स है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्स का प्रपोजल तैयार
योग वोकेशनल कोर्स शुरू करने की तैयारी की है। इस तीन महीने के डिप्लोमा कोर्स को लेकर प्रपोजल तैयार किया गया है। नए शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू करने का प्रयास है। विभाग का लक्ष्य योग के प्रति लोगों को जागरूक बनाकर इसका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार करना है।
प्रो. आरपी गर्ग, एचओडी, शारीरिक शिक्षा विभाग, एमडीयू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed