फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preparations for crop procurement complete, heavy vehicles will not be allowed in Sampla.

Rohtak News: फसल खरीद को लेकर तैयारी पूरी, सांपला में नहीं होगी भारी वाहनों की एंट्री

Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for crop procurement complete, heavy vehicles will not be allowed in Sampla.
सांपला। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक ने कहा कि अनाज मंडी में खरीद व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सांपला में भारी वाहनों की एंट्री नहीं होगी। यह जानकारी सांपला मार्केट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार किसानों को फसल बिक्री से लेकर भुगतान तक किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। सभी संबंधित एजेंसियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उठान व्यवस्था को लेकर उदयभान मलिक ने स्पष्ट किया कि खरीदारों के लिए 24 घंटे के भीतर मंडी से फसल का उठान अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में सभी फर्मों को पूर्व में ही सूचित कर दिया गया है। किसानों की सुविधा और व्यवस्था की निगरानी के लिए वे स्वयं 24 घंटे मंडी परिसर में उपस्थित रहेंगे। मलिक ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि फसल खरीद सीजन में सांपला कस्बे को जाम मुक्त रखा जाए। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed