फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pregnant women given information about prevention of birth defects

Rohtak News: गर्भवती को जन्मजात दोष से बचने की जानकारी दी

Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 04 Mar 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women given information about prevention of birth defects
फोटो-03सीटीके20 विश्व जन्म दोष रोकथाम दिवस के अवसर गर्भवती महिलाओं को जागरूक करती नर्सिंग छात्र
रोहतक। विश्व जन्म दोष रोकथाम दिवस के अवसर पर सोमवार को नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. सुनीता कुमारी के दिशा-निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने एमसीएच वार्ड में गर्भवती को जन्मजात दोषों या राेगों से बचने के लिए जागरूक किया। आचार्य किरण कौर ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व जन्म दोष दिवस मनाया जाता है। वर्तमान में पूरे विश्व में दो से तीन प्रतिशत बच्चे जन्मजात दोष के साथ पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि खान-पान, रहन-सहन, वातावरण एवं जीवनशैली इस पर प्रभाव डालते हैं। अभियान के दौरान, छात्राओं ने लोगों को जन्म दोषों के कारणों, लक्षणों और रोकथाम के तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, स्वस्थ आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन के महत्व के बारे में भी बताया। नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल सुनीता कुमारी ने कहा, जन्म दोषों की रोकथाम के लिए जागरूकता और शिक्षा बहुत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राजपति, किरण, कविता, निधि भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed