फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Preeti and Harshita became the best athletes by winning five gold medals each

Rohtak News: प्रीति और हर्षिता पांच-पांच स्वर्ण जीतकर बनीं बेस्ट एथलीट

Thu, 21 Aug 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 21 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Preeti and Harshita became the best athletes by winning five gold medals each
विद्यालय में प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित करते प्रा
रोहतक। 36वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में प्रीति और हर्षिता ने पांच-पांच स्वर्ण पदक जीतकर बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। हिंदू शिक्षा समिति के तत्वावधान में जींद में 17 से 19 अगस्त तक करवाई गई प्रतियोगिता में दोनों खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इनमें शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर के खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण 8 रजत व 8 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

प्रीति, हर्षिता व रविंदर को बेस्ट एथलीट की ट्रॉफी से नवाजा गया। विजेता खिलाड़ियों के शिक्षा भारती विद्यालय बहुअकबरपुर पहुंचने पर स्वागत किया गाय। प्रधानाचार्य मनजीत मलिक ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विद्यालय के खेल प्रमुख सुमन सैनी ने बताया कि 36वीं प्रांतीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के 17 विद्यालयों से 320 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। अंडर-11 में मयंक ने हाई जंप व 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक व शॉटपुट में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाविक ने 100 मीटर दौड़ में रजत व 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। अंडर-14 में गरिमा ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य व 200 मीटर दौड़ व शॉटपुट में रजत पदक जीता। तान्या ने 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
अंडर-17 में हर्षिता ने 400, 800 और 1500 मीटर दौड़ व 400, 400 रिले रेस में स्वर्ण पदक जीता। राखी ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक अपने नाम किया।
रविंदर ने जैवलिन, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में जीता स्वर्ण
सुमन सैनी ने बताया कि अंडर-17 में रविंदर ने जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में स्वर्ण पदक, हिमांशु ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण, क्रॉस कंट्री में रजत और 1500 व 3000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। सन्नी ने हाई जंप में कांस्य व सागर ने 400 मीटर रिले रेस में रजत पदक जीता। अंडर-19 में प्रीति ने 1500 व 3000 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले रेस और क्रॉस कंट्री में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

साक्षी ने जैवलिन थ्रो में रजत, शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में हिमांशु ने 400 मीटर रिले रेस में स्वर्ण, क्रॉस कंट्री व 1500 और 3000 मीटर रेस में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed