फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pre-independence banyan trees in the city broken due to rain

Rohtak News: शहर में बारिश से टूटे आजादी से पहले के बरगद के पेड़

Sat, 02 Aug 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 02 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pre-independence banyan trees in the city broken due to rain
आकाशवाणी केंद्र के पास गिरे बरगद के पेड़ को दिखाता स्थानीय निवासी। संवाद
रोहतक। शहर के आकाशवाणी केंद्र के पास आजादी से पहले का खड़ा बरगद का पेड़ शुक्रवार सुबह गिर गया। साथ ही, महारानी जाट किशोरी कन्या महाविद्यालय में भी बड़ा पेड़ टूट गया। सिविल अस्पताल रोड पर पेड़ गिरने से आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंबेडकर चौक की ओर से आने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर मार्ग दुरुस्त करवाया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के नजदीक आकाशवाणी केंद्र के 75 साल से अधिक पुराना बरगद का पेड़ शुक्रवार को टूट गाया। पेड़ की टहनियों से लटकी जड़ें भी जमीन से लगने वाली थीं। लगातार भारी बारिश और वजनदार पेड़ से मिट्टी नरम हो गई और पेड़ 70 प्रतिशत टूटकर कर सड़क की ओर झुक गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम तक वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ की टहनियों का उठाकर मार्ग पर दुरुस्त किया। आकाशवाणी केंद्र के अलावा शहर के महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में स्वतंत्रता से पूर्व का पेड़ व पावर हाउस के निकट शहतूत का पेड़ गिर गया। पावर हाउस के निकट भी राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
लगातार बारिश के होने के कारण बड़े पेड़ जड़ छोड़ रहे हैं। इस कारण पेड़ गिरकर टूट रहे हैं। शुक्रवार को सात पेड़ गिरने की सूचना मिली है। अनुमान है कि आजादी से पहले के दो पेड़ हैं।

- सुभाष कुमार, रेंज अधिकारी, वन विभाग।
-----------
आकाशवाणी के पास सुबह 5 बजे पहुंचे तो पेड़ गिरा हुआ था। 9 बजे पुलिसकर्मी आए और रास्ता खुलवाने में जुटे। पहले यहां जाम बेकाबू था।
- राकेश, दुकानदार।
-----------
चार घंटे से पेड़ गिरने के कारण जाम लगा रहा। वीरवार तक पेड़ सही सलामत खड़ा था। सुबह आकर देखा तो पेड़ गिरा हुआ था। पेड़ की छांव में लोगों ने जीवन बिताया है।
- कृष्ण, जूस विक्रेता, सिविल अस्पताल रोड।

आकाशवाणी केंद्र के पास गिरे बरगद के पेड़ को दिखाता स्थानीय निवासी। संवाद

आकाशवाणी केंद्र के पास गिरे बरगद के पेड़ को दिखाता स्थानीय निवासी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed