फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pre-board exams from today, 8775 students will prepare

Rohtak News: प्री-बोर्ड परीक्षाएं आज से, 8775 विद्यार्थी रखेंगे तैयारी

Mon, 20 Jan 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 20 Jan 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Pre-board exams from today, 8775 students will prepare
19सीटीके10-राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ​भिवानी रोड। स्रोत:सोशल
रोहतक। सोमवार से 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। यह परीक्षाएं 28 जनवरी तक होंगी। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 10वीं और 12वीं कक्षा की प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

8775 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 5200 व 12वीं कक्षा के 3575 विद्यार्थी शामिल हैं। प्रश्न पत्रों के प्रिंटिंग के लिए प्रति विद्यार्थी प्रति विषय 5 रुपये की दर से बजट आवंटित किया गया है। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह तोमर ने बताया कि सभी स्कूलों को ईमेल के माध्यम से प्रश्न पत्र प्रदान किए जाएंगे। स्कूलों को उचित गोपनीयता बनाए रखते हुए इनका प्रिंट लेना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की व्यवस्था स्कूलों को स्वयं करनी होगी। प्री बोर्ड की परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। 20 जनवरी को 10वीं कक्षा का हिंदी व 12वीं कक्षा का अंग्रेजी का पेपर होगा। 21 जनवरी को 10वीं कक्षा का विज्ञान व 12वीं कक्षा का इतिहास, भौतिक विज्ञान और लेखाशास्त्र (अकाउंटेंसी) का पेपर होगा। 22 जनवरी को 10वीं के सभी वैकल्पिक विषय के पेपर और 12वीं कक्षा के समाज शास्त्र, बिजनेस स्टडी व कंप्यूटर विज्ञान का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
स्कूलों में प्री-बोर्ड परीक्षाएं 20 से 28 जनवरी तक होंगी। जारी शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षाएं लेने के लिए निर्देश दिए हैं। परीक्षा परिणाम में सुधार करने के लिए बेहतर तैयारी करवाने और बीईओ को नियमित स्कूलों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं।

मंजीत मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed