फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Praveen murder case: No clue found after questioning five youths

प्रवीण हत्याकांड : पांच युवकों से पूछताछ में नहीं लगा सुराग

Mon, 18 Aug 2025 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Praveen murder case: No clue found after questioning five youths
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। टिटौली गांव में प्रवीण हत्याकांड में चौथे दिन भी पुलिस के हाथ खाली रहीे। शक के आधार पर पुलिस गांव के पांच युवकों से पूछताछ कर चुकी है, फिर भी वारदात का खुलासा नहीं हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द पुलिस हत्यारों को पकड़े, नहीं तो मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उधर, जांच अधिकारी का कहना है कि जल्द वारदात से पर्दा उठाया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, टिटौली गांव निवासी प्रवीण पराली की खरीद-फरोख्त करता था। हर रोज की तरह बुधवार रात को अपने कमरे में सो गया। सुबह 5 बजे देखा तो चारपाई पर प्रवीण नहीं मिला। उसकी चप्पल व मोबाइल फोन पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

चारपाई के ऊपर व नीचे काफी मात्रा में खून निकला हुआ था। अगले दिन उसका शव कलानौर के गांव आंवल के नजदीक नहर में मिला था। सिर व सीने पर चोट के निशान थे। कलानौर थाने में दर्ज हत्या के केस को सदर थाने में भेजा गया, जहां पहले से प्रवीण की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। इसके बावजूद पुलिस अब तक वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी से मिले ग्रामीण, खुलासे की मांग
रविवार को ग्रामीण सदर थाना प्रभारी से मिले और वारदात के खुलासे के की मांग की। थाना प्रभारी सुरेंद्र ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि वे सोमवार को एसपी से भी मिलेंगे।

पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार सक्रिय है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है। गांव के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि, अभी पुख्ता सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
- एसआई राजेश सिंह, जांच अधिकारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed