फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pradeep Kadian won four medals

Rohtak News: प्रदीप कादियान ने जीते चार पदक

Fri, 15 Nov 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Pradeep Kadian won four medals
-फोटो 61 : नेशनल मास्टर्स स्वीमिंग में स्वर्ण पदक विजेता इंस्पेक्टर प्रदीप कादियान।
बहादुरगढ़। सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर प्रदीप कादियान ने नेशनल मास्टर्स तैराकी प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और तीन रजत पदक हासिल किए हैं। यह प्रतियोगिता 10 से 12 नवंबर तक मध्यप्रदेश के भोपाल में आयोजित की गई थी। बेरी के रहने वाले इंस्पेक्टर प्रदीप कादियान फिलहाल एनडीआरएफ विजयवाडा में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन



तैराकी कोच और उनके छोटे भाई संदीप कादियान ने बताया कि प्रदीप ने 400 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में 5 मिनट 46 सैकंड और 34 माइक्रो सेकंड्स की बेहतर टाइमिंग के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया है। वहीं, 50 मीटर बटरफ्लाई में 32 सेकंड और 81 माइक्रो सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया हैै। 100 मीटर बटरफ्लाई में प्रदीप ने 1 मिनट 18 सेकंड और 73 माइक्रो सेकंड के साथ रजत पदक हासिल किया। वहीं 200 मीटर व्यक्तिगत मैडले में 2 मिनट 59 सेकंड और 50 माइक्रो सेकंड के समय के साथ रजत पदक हासिल किया। इससे पहले 27 अक्तूबर को गोवा में आयोजित वर्ल्ड आयरनमैन चैंपियनशिप में प्रदीप ने रजत पदक भी हासिल किया था। प्रदीप स्कूल के समय से ही राष्ट्रीय स्तर के तैराक रहे हैं। तैराकी के बलबूते ही उनका सीआरपीएफ में चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed