{"_id":"65ac22c419d9e386f20a714a","slug":"practiced-for-cultural-programs-parade-and-mass-pt-rohtak-news-c-17-roh1020-342259-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड व मास पीटी का करवाया अभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड व मास पीटी का करवाया अभ्यास
Sun, 21 Jan 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 21 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर राजीव गांधी स्टेडियम में तैयारी करते विद्यार्थी। एपीआरओ
रोहतक। जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-6 स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कृषि मंत्री जेपी दलाल बतौर मुख्यातिथि भाग लेंगे। सांपला व महम उपमंडल में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए जाएंगे। सांपला में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विधायक सीताराम यादव मुख्यातिथि होंगे, जबकि विधायक मोहन लाल बडौली महम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि राजीव गांधी खेल परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड, मास पीटी, डंबल एवं लेजियम का अभ्यास करवाया गया। एसडीएम विवेक आर्य (आईएएस), सीटीएम मुकुंद तंवर, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह एवं कार्यक्रम की नोडल अधिकारी रेनु खत्री ने सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को देखा। बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली 8 टीमों को गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। प्रत्येक टीम प्रस्तुति के दौरान किस ओर से आए, प्रस्तुति के दौरान किन बातों का ध्यान रखें, प्रस्तुति देने के पश्चात किस अनुशासन से वापस जाए, इन सभी से संबंधित निर्देश भी दिए गए।
बाक्स
इन स्कूलों की टीम देंगी प्रस्तुति
जिले के विभिन्न राजकीय एवं निजी विद्यालयों की 8 टीमें प्रस्तुति देंगी, जिनमें गुरुकुल लाढौत, पठानिया पब्लिक स्कूल, विद्याश्री इंटरनेशनल स्कूल, जॉन वेसले स्कूल, स्कॉलर रोजरी स्कूल, संस्कार वैली स्कूल एवं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलानौर शामिल हैं। बलराज आर्य के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स, भारत स्काउट एंड गाइड, प्रजातंत्र के प्रहरी एवं स्वच्छता के सिपाहियों की टुकड़ी पुलिस के जवानों के साथ परेड में भाग लेंगी। एईओ (स्पोर्ट्स) अनिल हुड्डा की अध्यक्षता में, प्राचार्य सुरेंद्र हुड्डा व अनुज मलिक के नेतृत्व में सभी डीपीई एवं पीटीआई ने बच्चों को पीटी का अभ्यास करवाया।