Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   PR paddy procured in the mPR paddy procured in the mandand

Rohtak News: मंडी में 4.30 लाख क्विंटल पीआर धान की खरीद, 80 करोड़ से अधिक का भुगतान

Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
PR paddy procured in the mPR paddy procured in the mandand
उचाना। इस बार पीआर धान की रिकॉर्ड तोड़ आवक हुई। बीते वर्ष की तुलना में दोगुने से अधिक पीआर धान मंडी में पहुंचा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड और वेयरहाउस की ओर से धान की खरीद की गई। सरकार की ओर से पीआर धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया था। अब तक किसानों के खातों में 80 करोड़ रुपये से अधिक की पेमेंट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


एसडीएम सुमन यादव आईएएस ने बताया कि इस बार उचाना मंडी में कुल चार लाख 30 हजार क्विंटल पीआर धान की खरीद हुई है। इसमें सबसे अधिक खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से की गई। विभाग ने चार लाख क्विंटल, हैफेड ने 20 हजार क्विंटल और वेयरहाउस ने पांच हजार क्विंटल धान की खरीद की। खरीदे गए धान में से अब तक 3 लाख 45 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि धान खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासनिक टीम के साथ लगातार मंडी का दौरा किया गया। खरीद, उठान और भुगतान से संबंधित जो भी समस्याएं सामने आईं, उनका तत्परता से समाधान करवाया गया। मंडी में किसानों और आढ़तियों का पूरा सहयोग मिला, जिसके चलते खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई। पीआर धान की खरीद 15 नवंबर तक की गई। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड आवक के बावजूद विभागों के आपसी तालमेल और किसानों व आढ़तियों के सहयोग से खरीद सीजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed