रोहतक। बिजली निगम की टीमें शनिवार को अलग-अलग सब स्टेशनों और फीडरों पर मरम्मत कार्य करेंगी। इस वजह से तीन से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
33केवी सब स्टेशन सेक्टर-छह पर शनिवार को मरम्मत कार्य होगा। इस वजह से सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक लाड़ौत मार्ग, उत्तम विहार, टोल प्लाजा, मिल्क प्लांट, चमारिया, सन सिटी हाइट्स, नसीरपुर, पानीपत रोड, विशाल नगर, सुपवा, सन सिटी टाउनशिप, स्टेडियम कांप्लेक्स की बिजली बंद रहेगी। 11 केवी चिन्योट कॉलोनी फीडर पर सुबह दस से दोपहर दो बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इससे चिन्यौट कॉलोनी, लेबर चौक, नीम वाली गली, कैनाल कॉलोनी, पटेल नगर, नेताजी कॉलोनी की बिजली बंद रहेगी। 11केवी झंग कॉलोनी और 11केवी लघु सचिवालय फीडर पर सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक मरम्मत कार्य होगा। इस कारण सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक महावीर पार्क, नगर निगम कार्यालय, अप्पू घर मार्केट, छोटूराम चौक आदि की बिजली बंद रहेगी। 33केवी सेक्टर-पांच पावर हाउस सुबह दस से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इसके साथ ही 132केवी सेक्टर-तीन से निकलने वाले 11केवी फीडर आईटीआई व सेक्टर-पांच बंद रहेंगे। इससे सेक्टर-चार, सेक्टर चार एक्सटेंशन, कबीर कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, बसंत विहार, इंद्रप्रस्थ, पंचवटी कॉलोनी, सोनीपत रोड, रामगोपाल कॉलोनी, ताऊ नगर, हरकी देवी, जिमखाना क्लब, वाटर वर्क्स बोहर की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।