फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power failure for ten and a half hours, people of Omaxe City got spoiled on Sunday mood

साढ़े दस घंटे बिजली गुल, ओमैक्स सिटी के लोगों का संडे मूड हुआ खराब

Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
Power failure for ten and a half hours, people of Omaxe City got spoiled on Sunday mood
132 केवी सब स्टेशन ऑफिसर्स कॉलोनी की सीटी रविवार की सुबह जल गई। इससे ओमैक्स सिटी की बिजली आपूर्ति करीब साढ़े दस घंटे तक बाधित रही। बिजली नहीं आने से ओमैक्स सिटी के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोई पानी के इंतजाम में जुटा तो कोई गर्मी से व्याकुल नजर आया।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे 132 केवी ऑफिसर्स कॉलोनी से ओमैक्स सिटी जाने वाली सप्लाई की सीटी जल गई, जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंची। किसी तरह से दूसरी सीटी का इंतजाम किया। इससे शाम करीब पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गर्मी में बिजली नहीं होने की वजह से ओमैक्स सिटी के लोगों का रविवार का दिन खराब हो गया। वहीं, 132 केवी सांपला में मरम्मत कार्य होने की वजह से 33 केवी खरावड़, 33 केवी हसनगढ़ व 33 केवी रोहद के तहत आने वाले इलाकों में बिजली आपूर्ति सुबह आठ से शाम चार बजे तक बंद रही। 132 केवी एमडीयू से चलने वाले 11 केवी एकता कॉलोनी, 11 केवी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, 11 केवी अस्थल बोहर की बिजली आपूर्ति सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक बंद रही। वहीं, मरम्मत कार्य की वजह से 11 केवी बांस रोड, 11 केवी कुताना, 11 केवी इस्माइला, 11 केवी घरौंठी, 11 केवी मोखरा, 11 केवी रिटौली, 11 केवी सिसरौली, 11 केवी मडौदी, 11 केवी बम्बेवा, 11 केवी सुनारिया, 11 केवी खरखड़ा के तहत आने वाले इलाकों की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे तक बंद रही। दोपहर में गांधी नगर फीडर में ब्रेक डाउन हो गया, जिससे तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। ब्रेक डाउन होने से धामड़, सुनारियास पाकस्मा, मुणाढ़, खिड़वाली की बिजली आपूर्ति तीन से चार घंटे बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed