फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Power cuts reduced, voltage troubled people

Rohtak News: बिजली कट घटे, वोल्टेज ने लोगों को किया परेशान

Thu, 18 Jul 2024 04:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
Power cuts reduced, voltage troubled people
रोहतक। कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी ने सभी को परेशान कर रखा है। ऐसे में बिजली खपत भी बढ़ गई है। बीच में कुछ दिनों के लिए बिजली खपत में कमी आई थी। बिजली निगम के पास दर्ज शिकायतों के अनुसार बिजली कट के ग्राफ में कमी आई है। लेकिन, हाई और लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं के साथ-साथ निगमकर्मी भी परेशान है। निगम के पास आने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा वोल्टेज की रहती हैं। ट्रांसफार्मर में न्यूट्रल की समस्या आने से बिजली लो वोल्टेज व हाई वोल्टेज होती है। न्यूट्रल फेस में ही बिजली आती है। लोगों का कहना है ऐसे में बिजली उपकरण खराब होने का खतरा बना रहता है। वहींबुधवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहा। मंगलवार को बिजली निगम के पास 682 बिजली कट की शिकायतें आईं। इस दिन 94 लाख 21 हजार यूनिट बिजली खपत की गई।
विज्ञापन

बिजली खपत का ब्योरा यूनिट में
दिन कुल कृषि घरेलू इंडस्ट्री शहरी क्षेत्र
11 जुलाई 93.13 लाख 3.67 लाख 30.64 लाख 19.52 लाख 39.30 लाख
12 जुलाई 91.15 लाख 4.33 लाख 29.79 लाख 19.98 लाख 37.5 लाख
13 जुलाई 87.92 लाख 4.44 लाख 28.78 लाख 19.95 लाख 34.75 लाख
14 जुलाई 85.6 लाख 4.1 लाख 30.68 लाख 15.40 लाख 34.97 लाख
15 जुलाई 87.83 लाख 3.93 लाख 30.53 लाख 15. 64 लाख 37.63 लाख
16 जुलाई 94.21 लाख 4.21 लाख 31.59 लाख 19.62 लाख 38.79 लाख


ऑनलाइन दर्ज हुईं शिकायतों का ब्योरा
दिन कुल एसडी 1 एसडी2 एसडी3 इंडस्ट्रियल एरिया
11 जुलाई 1112 499 323 148 121
12 जुलाई 1406 576 444 270 116
13 जुलाई 577 263 150 94 70
14 जुलाई 832 362 184 169 117
15 जुलाई 782 258 353 99 71
16 जुलाई 682 352 200 68 62
17 जुलाई 228 104 85 17 22

सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र
खरावड़, खेड़ी साध, सेक्टर-1, सेक्टर-3, मानसरोवर कॉलोनी, डीएलएफ कॉलोनी, एकता कॉलोनी, जनता कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, घनीपुरा, विशाल नगर, उत्तम विहार, गढ़ी मोहल्ला, बसंत विहार, देव कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, झंग कॉलोनी, रामगोपाल कॉलोनी, जवाहर नगर, काठमंडी, शीतल नगर, सुनारिया चौक, विजय नगर, सलारा मोहल्ला, तेज कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, संजय कॉलोनी, न्यू विजय नगर, चमेली मार्केट, दुर्गा कॉलोनी, मॉडल टाउन, प्रेम नगर, आर्य नगर, गोपाल कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-4, कमला नगर, सेक्टर-2, अमृत कॉलोनी, श्रीराम नगर कॉलोनी, मालगोदाम रोड़, डॉ. आंबेडकर कॉलोनी, शोरी मार्केट आदि।
विज्ञापन

बिजली निगम के पास बिजली कट लगने की शिकायतें भी आती है। अभी शिकायतें आना कम हो गई है। समय पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। कहीं से कोई शिकायत आती है, तो नाम, पता पूछकर तुरंत समाधान के लिए टीम भेज दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed