फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Postmortem report revealed... JE died due to serious injury

Rohtak News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा... गंभीर चोट के कारण हुई थी जेई की मौत

Mon, 30 Jun 2025 02:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Postmortem report revealed... JE died due to serious injury
10... मृतक राजवीर का फाइल फोटो।
रोहतक। सदर थाना क्षेत्र के किलोई गांव में बिजली निगम के जेई राजवीर की मौत चोटों के कारण हुई है। उनके सिर, कमर और शरीर के अन्य स्थानों पर गंभीर चोटें थीं। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है।
विज्ञापन

राजबीर की पत्नी शारदा ने जेठ पर पति की हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। इसमें मकान के बंटवारे को लेकर रंजिश बताई गई है। पुलिस का कहना है कि प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

19 मई को शारदा ने थाने के एफआईआर दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि उनके पति किलोई में खरीदे हुए प्लॉट पर मकान बना रहे थे। पति को रोज दिल्ली भागना पड़ता था। इसलिए उन्होंने अपने पुराने घर में ठहरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में हिस्सा न देना पड़े, इसलिए उनके बड़े भाई अशोक ने लात घूंसों से उनके पति की पिटाई कर दी थी। पति की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने फोन पर सूचना दी। घटना के बाद वह गांव पहुंची और किलोई स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गई। जहां से पीजीआई के लिए रेफर कर दिया और वहां से शाम को छुट्टी दे दी।
करीब सात बजे जब वह किलोई में ऑटो से अपने पति को उतार रही थी तो अचानक बेहोश हो गए और उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों के कारण उनके पति की मौत हुई। राजबीर को उनके बड़े भाई अशोक पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं देना चाहते थे, इसलिए उनकी पिटाई की थी।
-----------------


राजबीर शराब पीकर आया था और उसको पहले से कुछ चोट लगी थी। उसकी हालत भी ठीक नहीं थी। उनके पति ने कोई मारपीट नहीं की थी। बल्कि वह आए दिन गांव या बाहर चोट लगवाकर आते थे।
बबीता, हत्या के आरोपी अशोक की पत्नी।

-------------
परिवार वालों के अनुसार राजबीर शराब पीने का आदी था और उसे खून की उल्टी आती थी। शराब के नशे में अकसर गिर जाता था। उसी से आंख पर चोट लगी थी। भाइयों का भी आपस में केवल मौखिक विवाद हुआ था। अशोक ने कोई मारपीट नहीं की थी।


सोनू सरपंच, किलोई।
-----------

बिजली निगम के जेई राजवीर की मौत चोट लगने के कारण हुई थी और इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। हालांकि यह चोट अशोक ने मारी थी या फिर पुरानी लगी हुई थी, इसकी जांच की जा रही है।
सुखवीर सिंह, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed