फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Postmortem of youth killed in gang war not done, family members blocked the road

Rohtak News: गैंगवार में मारे गए युवकों का नहीं हुआ पोस्टमार्टम, परिजनों ने लगाया जाम

Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Postmortem of youth killed in gang war not done, family members blocked the road
रोहतक। बोहर स्थित शराब ठेके पर वीरवार देर रात हुई गैंगवार में मारे गए तीनों युवकों के शुक्रवार शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सके। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा किया और मेडिकल मोड़ पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हलका बल प्रयोग कर सभी को वहां से खदेड़ दिया। परिजन देर शाम पोस्टमार्टम करने के लिए बाद में उपायुक्त से अनुमति लेने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

गैंगवार को लेकर शुक्रवार को दिन भर बोहर में गहमा गहमी का माहौल रहा। वहीं, पीजीआई के शव गृह में तनाव का माहौल बना रहा। यहां परिजनों व युवकों के दोस्तों की भीड़ लगी रही। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शव गृह के बाहर पुलिस के करीब 100 जवान तैनात रहे। गैंगवार में मारे गए बोहर निवासी जयदीप, अमित, विनय के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर दिन भर कार्रवाई जारी रही। पहले पुलिस की कागजी कार्रवाई, इसके बाद शव में धंसी गोलियां पता लगाने के लिए उनके एक्स-रे की कार्रवाई शाम करीब साढ़े चार बजे के बाद तक चली। नियमानुार शाम पांच बजे के बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार दिया। इस बात का पता चलते ही परिजन व उनके दोस्त बिफर पड़े। सभी इकट्ठा होकर मेडिकल मोड पहुंचे और सड़क पर जमा लगा दिया। जाम कुछ ही देर लगा। सूचना मिलते ही पुलिस बल मेडिकल मोड़ पहुंचा और भीड़ को वहां से हटाया। इसके लिए हलका बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के समझाने पर सभी उपायुक्त से शवों के पोस्टमार्टम की अनुमति लेने के लिए रवाना हुए। देर शाम तक इस मामले में पुलिस कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन


क्या है मामला
शहर के सोनीपत रोड स्थित बोहर में शराब ठेके पर वीरवार रात करीब 10 बजे तीन बाइक पर सवार हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। फायरिंग में बोहर निवासी 30 वर्षीय जयदीप, 37 वर्षीय अमित, 28 वर्षीय विनय की मौत हो गई। 29 वर्षीय अनुज राणा व 32 वर्षीय मनोज निवासी आर्य नगर घायल हो गए। घायल पीजीआई में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed