फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Postmortem and blood report will reveal the secret of the teenager's death

Rohtak News: पोस्टमार्टम और ब्लड रिपोर्ट खोलेगी किशोरी की मौत का राज

Mon, 04 May 2026 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Postmortem and blood report will reveal the secret of the teenager's death
रोहतक। चमारिया गांव के पास फार्म हाउस में मिले 15 साल की किशोरी के शव का मामला आत्महत्या है या नहीं, इसका राज पोस्टमार्टम और ब्लड रिपोर्ट खोलेगी। सोमवार को डेढ़ घंटे डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की संभावना है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, किशोरी की मां ने बयान दिया है कि उनके पति 18 साल से फार्म हाउस मालिक के पास काम करते हैं। तीन साल से रोहतक में चमारिया गांव के पास फार्महाउस पर रहते हैं। उनकी 15 साल की बेटी है। एक बेटा राजस्थान तो दूसरा गोहाना में पढ़ता है। रविवार दोपहर पति बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

दोपहर को वह स्टोर में गई तो बेटी फंदे से लटकी मिली। तुरंत नीचे उतारा लेकिन तब तक बेटी दम तोड़ चुकी थी। सूचना पाकर सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद परिजनों ने शीला बाईपास के नजदीक श्मशान में किशोरी का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
पुलिस ढूंढ रही सवालों के जवाब
बताया जा रहा है कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शव ठंडा हो चुका था। सवाल उठा कि पुलिस के पहुंचने से कितनी देर पहले किशोरी की मौत हुई।
-जांच में यह बात सामने आई है कि किशोरी की मां ने अकेले ही शव उतार लिया, क्या यह संभव है।
-किशोरी के गले पर निशान की चौड़ाई और फंदे की चौड़ाई बराबर है या नहीं।
............
परिजनों ने बताया मानसिक तौर पर परेशान
किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इस कारण ही फंदा लगाकर जान दी है। हालांकि, पुलिस बयान से अभी संतुष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

वर्जन
कई सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मंगलवार तक रिपोर्ट मिल जाएगी। विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। किशोरी का अंतिम संस्कार शीला बाईपास के नजदीक श्मशान में किया गया।

-इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, प्रभारी थाना सदर
...
सदर पुलिस से पूरे मामले की अब तक की जांच व पोस्टमार्टम का ब्योरा मांगा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी किशोरी की मौत को आत्महत्या नहीं माना है। - गुलाब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed