फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Posters of the Pakistani flag were put up on the street in front of the school in Ismaila

Rohtak News: इस्माईला में स्कूल के सामने गली में लगाए पाकिस्तान के झंडे के पोस्टर

Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Posters of the Pakistani flag were put up on the street in front of the school in Ismaila
11सांपला01-इस्माईला 11बी की गली में फटी हालत में लगा पाकिस्तान का नक्शा। संवाद
सांपला। खंड के गांव इस्माईला में शनिवार रात किसी शरारती तत्व ने स्कूल के सामने गली में पाकिस्तान के झंडे के पोस्टर चस्पा कर दिए। सुबह सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची और पोस्टर हटवाए। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बैंक व स्कूल साथ-साथ हैं। उनके सामने वाली गली में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पाकिस्तान के झंडे के पोस्टर चस्पा किए गए थे। सुबह ग्रामीण उठे तो उन्होंने गली में हरे रंग के पोस्टर चिपके देखे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों के मौके पर जाकर पोस्टरों को फाड़ दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम के पीछे शरारती तत्वों की भूमिका होने की आशंका है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया विरोध स्वरूप पोस्टर बैनर लगाए गए हैं, फिर भी किस उद्देश्य से लगाए गए, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की छानबीन कर रहे हैं। ग्रामीणों से आग्रह है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed