{"_id":"6857154fc96d2fcee600f3ef","slug":"post-mortem-confirmed-that-the-sub-inspector-died-due-to-his-service-pistol-rohtak-news-c-17-roh1020-676784-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि...सर्विस पिस्टल से ही हुई थी सब इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पोस्टमार्टम में हुई पुष्टि...सर्विस पिस्टल से ही हुई थी सब इंस्पेक्टर की मौत
Sun, 22 Jun 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 22 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की सर्विस पिस्टल की गोली से ही मौत हुई है। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने यूटर्न ले लिया है और बताया कि पिस्टल की सफाई करने के दौरान गोली चली थी और उसी से जान गई थी।
परिजनों ने भी हादसा ही बताते हुए कोई कार्रवाई न करने की मांग की है। वहीं, अब इस मामले की जांच रिपोर्ट बनाकर आला अधिकारियों को भेजी जाएगी। परिजन की ओर से मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर विभाग को सौंप दिया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
झज्जर सीआईए में तैनात पवन कुमार की शुक्रवार को पीजीआई के शव गृह के सामने गोली लगने के कारण मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पिस्टल की गोली लगने से ही मौत होना आया है। हालांकि अभी सर्विस पिस्टल को जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (लैब) भेजा जाएगा। इसके बाद पिस्टल से गोली चली थी इसकी पुष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
झज्जर पुलिस करेगी कागजी कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के पीएफ और अन्य सुविधाओं को लेकर झज्जर पुलिस कार्रवाई करेगी। चूंकि उनकी तैनाती वहीं पर थी। यहां से केवल घटना की एक रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद उनके सेवाकाल संबंधित कार्य की फाइल चलाई जा सकेगी।
-- -- -- -- -- -
पिस्टल की गोली लगने से सब इंस्पेक्टर पवन कुमार की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है। पिस्टल की सफाई करते हुए गोली चली है और इस तरह हादसा हो गया। परिजन की ओर से भी इसे हादसा ही बताते हुए कोई कार्रवाई न करने की बात कही है।
अनिल कुमार, जांच अधिकारी।