{"_id":"6546ae49929a036ccd05112f","slug":"posing-as-a-courier-agent-an-iti-employee-was-cheated-of-rs-25-lakh-rohtak-news-c-17-roh1018-286611-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कूरियर एजेंट बनकर आईटीआई कर्मचारी को पौने दो लाख की चपत लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कूरियर एजेंट बनकर आईटीआई कर्मचारी को पौने दो लाख की चपत लगाई
विज्ञापन
महम।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण (आईटीआई) के कार्यालय अधीक्षक कुलबीर सिंह के साथ साइबर ठगों ने लगभग पौने दो लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की ओर से इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।
कुलबीर निवासी भैणी महाराजपुर ने बताया कि उसका एक निजी बैंक में खाता है। उसने कूरियर के माध्यम से अपनी बेटी के पास सामान भेजना था। इसलिए उसने एक सर्च इंजन का प्रयोग करते हुए कूरियर संबंधित सेवा का संपर्क नंबर तलाश किया, लेकिन तलाश किए गए नंबर पर उसने ज्यों ही संपर्क किया तो उसके मोबाइल की स्क्रीन पर एक लिंक भेजा गया। लिंक ओपन करते ही उसके खाते ही रकम ट्रांजेक्शन होनी शुरू हो गई। इस प्रकार पहली बार 50 हजार, दूसरी बार 45 हजार तथा उसके क्रेडिट कार्ड से 80 हजार 136 रुपए की ट्रांजेक्शन हो गई।