फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Poor air quality, AQI 366

Rohtak News: खराब हुई हवा की गुणवत्ता, एक्यूआई 366

Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 15 Nov 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Poor air quality, AQI 366
रोहतक। हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। एक्यूआई दिन भर 300 से ऊपर बना रहा। वीरवार रात नौ बजे यह अधिकतम 366 पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम 294 रहा। हवा में घुले धूलकणों व कोहरे के मिलने से स्मॉग की चादर छा गई है। इससे दिन भर कोहरे सा नजारा बना रहा। यह स्थिति अभी दो से तीन दिन और बनी रहेगी।
विज्ञापन

वीरवार को एक्यूआई 300 पार बना रहा। पिछले 24 घंटों में यह सुबह करीब पांच बजे न्यूनतम 294 दर्ज किया गया। इसके बाद एक्यूआई फिर धीरे-धीरे बढ़ता चला गया। यह अधिकतम वीरवार नौ बजे 366 रहा। एक्यूआई का इस खतरनाक स्तर पर पहुंचना चिंता का विषय बना हुआ है। इस स्थिति में सांस रोगियों की ही नहीं, आम आदमी के लिए भी परेशानी होने लगी है। खासकर सुबह व शाम के समय प्रदूषण अधिक रहता है। ऐसे में चिकित्सक बुजुर्गों व बच्चों को सुरिक्षत रखने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही सुबह-शाम घूमने फिरने व व्यायाम करने से भी परहेज बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

इधर, प्रदेश में मौसम आमतौर पर 17 नवंबर तक परिवर्तनशील व खुश्क रहने की संभावना है। राज्य में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की गति से चलने से स्मॉग की स्थिति में कहीं-कहीं हल्की कमी आने की संभावना है। इसके बाद 14 नवंबर की रात एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने से 15-16 नवंबर को पुर्वाई हवाएं चलेंगी। इससे आंशिक बादल व हल्की स्मॉग संभावित है। एचएयू के कृषि मौसम एवं विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मदन खीचड़ ने बताया कि 17 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी हवाएं मध्यम गति से चलने से दिन का तापमान सामान्य के आसपास व रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed