फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pooja won in 300 meter race

Rohtak News: 300 मीटर दौड़ में पूजा ने बाजी मारी

Wed, 08 Jan 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 08 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Pooja won in 300 meter race
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले के छोटूराम स्टेडियम में मंंगलवार को महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीपिका सैनी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की व हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

महिला व बाल विकास परियोजना अधिकारी दमयंती ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंंने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों की महिलाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नैंसी ने बताया कि 300 मीटर दौड़ में पूजा ने पहला, मुस्कान ने दूसरा व अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में भूमिका ने पहला, सोनिया ने दूसरा व रेनु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, मीना ने दूसरा व मीना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो में इश्वंती ने पहला, सुनील ने दूसरा व सरोज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में मोनिका ने पहला, ललिता ने दूसरा व अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किलोमीटर साइकिलिंग में नेहा ने पहला, रजनी ने दूसरा व सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर अनीता, नैंसी, सरोज, अनुराधा, दीपिका, रितु, अमित, प्रमोद व पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed