फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Pooja won gold medal

Rohtak News: पूजा ने जीता स्वर्ण पदक

Thu, 29 Feb 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 29 Feb 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Pooja won gold medal
रोहतक। महिलाओं की राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्थानीय जगन्नाथ आश्रम बाल भवन से 19 वर्षीय पूजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि खेल व युवा मामले विभाग मंत्रालय में गत दिनों गुरुग्राम में विशेष ओलंपिक बैडमिंटन प्रतियोगिता भारत के तहत आयोजित करवाई गई।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता खिलाड़ी पूजा का स्वर्ण पदक जीतने पर बुके से स्वागत किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूजा गत 4 वर्षों से इस आश्रम में रह रही है और बैडमिंटन खेल में उनकी काफी रूची है। पूजा ने अलग-अलग जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण पदक हासिल किया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपिका सैनी ने पूजा को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह, संरक्षण अधिकारी मोनी, पूनम, संस्था की शिक्षिका शीला व पीओ सुषमा भी उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed