{"_id":"6995e4099cbdc0a7df0d3c05","slug":"pollution-control-board-sdo-arrested-while-accepting-bribe-of-1-25-lakh-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का एसडीओ ₹1.25 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का एसडीओ ₹1.25 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने की कार्रवाई
Wed, 18 Feb 2026 09:39 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 18 Feb 2026 09:39 PM IST
सार
एनओसी देने की एवज में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का एसडीओ मंजीत सिंह रिश्वत मांग रहा था जिसे एसीबी ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
रिश्वत लेते एसडीओ रंगे हाथ गिरफ्तार
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्पेट कंपनी को अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने की एवज में 1.25 लाख रुपये रिश्वत लेते प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ झज्जर निवासी मंजीत सिंह को विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
डीएसपी सोमवीर देशवाल ने बताया कि गांधरा स्थित जॉयसी कार्पेट कंपनी के मालिक ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। वे दिल्ली के रहने वाले हैं और उन्हें झज्जर जिले में संचालित फैक्टरी के लिए एनओसी चाहिए थी।
एनओसी देने की एवज में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का एसडीओ मंजीत सिंह 1.50 लाख रुपये रिश्वत मांग रहा है। इस पर एसीबी रोहतक और सोनीपत की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए योजना बनाई।
विज्ञापन
योजना के तहत शिकायतकर्ता बुधवार को रोहतक सेक्टर-36 स्थित प्रदूषण कंट्रोल विभाग के दफ्तर पहुंचे और आरोपी एसडीओ को 1.25 लाख रुपये दिए। जैसे ही आरोपी ने रुपये पकड़े एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सोमवीर देशवाल ने बताया है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।