फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Polling parties will leave for polling stations today

Rohtak News: मतदान केंद्रों के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Fri, 04 Oct 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 04 Oct 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Polling parties will leave for polling stations today
03जेएनडी23: पोलिंग पार्टियों को जानकारी देते हुए एडीसी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन
जींद। उचाना विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी विवेक आर्य ने कहा कि पोलिंग पार्टियां को चुनाव सामग्री वितरण करने वाले व प्राप्त करने वाले अधिकारियों के साथ प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी कॉलेज में वीरवार को बैठक की गई। पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री लेकर मतदान केंद्रों के लिए 4 अक्तूबर को रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों की सुविधा के लिए 15 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने चुनाव सामग्री वितरण करने वाले व प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव सामग्री को देने से पहले एक बार अवश्य देख लें, ताकि पांच अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों को कोई दिक्कत न आए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे चुनाव कार्य को सुगमता से करें और चुनाव आयोग की जारी हिदायतों का पालन करें। इस अवसर पर तहसीलदार रमन कुंडू, एआरओ निखिल सिंगला, नायब तहसीलदार हरीश बिजारणिया, बीआरसी रणपाल श्योकंद, चुनाव समन्वयक मास्टर राम प्रसाद व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

03जेएनडी23: पोलिंग पार्टियों को जानकारी देते हुए एडीसी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन

03जेएनडी23: पोलिंग पार्टियों को जानकारी देते हुए एडीसी विवेक आर्य। स्रोत प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed