फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Politics...Change in loyalties begins, some joined Congress and some joined BJP

Rohtak News: सियासत ...निष्ठाएं बदलने का सिलसिला शुरू, किसी ने कांग्रेस तो किसी ने भाजपा का दामन थामा

Mon, 05 Aug 2024 06:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Politics...Change in loyalties begins, some joined Congress and some joined BJP
04सीटीके33... कांग्रेस में शामिल होते सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा व अन्य। स्रोत: पार्टी
रोहतक। विधानसभा चुनाव से पहले शहर में निष्ठाएं बदलने का दौर शुरू हो गया है। रविवार को ट्रांसपोर्टर कर्मवीर सिवाच व जतिन वालिया ने भाजपा का दामन थाम लिया जबकि मंडी में मंडी प्रधान सोनू छाबड़ा व पूर्व प्रधान नरेंद्र सैनी ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
विज्ञापन

कृपाल नगर में हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि जिस दल की केंद्र में सरकार होती है, उसी दल की हरियाणा में सरकार बनती है। ऐसे में भाजपा की तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनेगी। रोहतक शहर हलके में भी 2019 की गलती नहीं दोहराई जाएगी, क्योंकि विधायक न होते हुए भी उन्होंने शहर में लगातार विकास कार्य करवाए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल ने कहा कि कांग्रेस शासन में भाई भतीजावाद का बोलबाला था, लेकिन आज प्रदेश के हर नागरिक को समान रूप से देखा जा रहा है। इस मौके पर रमेश सैनी, पंडित राजीव, पंडित मनोज कुमार, राहुल सिवाच, कुलबीर रंगा, विजय देशवाल, देशराज सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ में जिला उप प्रधान सत्य प्रकाश बिसला, मंडल अध्यक्ष राजीव भानकर, रवि चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन


विधायक के बेटे की मौजूदगी में कांग्रेसी हुए मंडी प्रधान
उधर, कांग्रेस विधायक भारत भूषण बतरा के बेटे सिद्धार्थ बत्तरा की मौजूदगी में रविवार को नई सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा व पूर्व प्रधान नरेंद्र सैनी अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। छाबड़ा ने कहा कि भाजपा जनता की उम्मीद पर खरी नहीं उतरी है जबकि नरेंद्र सैनी बोले, रोहतक में विधायक भारत भूषण बत्तरा का चुनाव कार्यकर्ता मिलकर लड़ेंगे। विधायक के पुत्र सिद्धार्थ बतरा ने कहा कि जनता भाजपा की गलत नीतियों की वजह से त्रस्त है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्यमंत्री होंगे। कार्यक्रम में राहुल जुनेजा, निक्कू जुनेजा, सिंकु छाबड़ा, गौरव चौधरी, मोनू सैनी, राजू मेहता, सरदार भानु सिंह, सरदार शानू सिंह, पाली मक्कड़, विक्की ढुल, विनय ढुल आदि मौजूद रहे।

04सीटीके33... कांग्रेस में शामिल होते सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा व अन्य। स्रोत: पार्टी

04सीटीके33... कांग्रेस में शामिल होते सब्जी मंडी के प्रधान सोनू छाबड़ा व अन्य। स्रोत: पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed