फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Political riot intensifies in Rohtak, today Kejriwal and Mann will search for land

Rohtak News: रोहतक में सियासी दंगल तेज, आज केजरीवाल और मान तलाशेंगे जमीन

Sun, 05 Nov 2023 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Political riot intensifies in Rohtak, today Kejriwal and Mann will search for land
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में रविवार को मंच से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान हुंकार भरेंगे। प्रदेश भर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सियासी संदेश देकर जोश का संचार करेंगे। साथ ही प्रदेश में वार्ड अध्यक्ष बनाए गए 11 हजार नए कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जाएगी। पार्टी रोहतक लोकसभा सीट से 2014 में 46 हजार 759 वोट हासिल कर चुकी है। जबकि जजपा से गठबंधन के चलते 2019 में रोहतक से चुनाव नहीं लड़ा था। अब पार्टी 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रही है।
प्रदेश के साथ दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बना चुकी आम आदमी पार्टी का पूरा फोकस अब हरियाणा पर है। इसके लिए पार्टी ने सियासी गतिविधियों का केंद्र रोहतक को बनाया है। राजनीति गलियारों में कहा जाता है कि रोहतक से दिया जाने वाला संदेश पूरे प्रदेश की राजनीति को प्रभावित करता है। यहीं कारण है कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली से सांसद डॉ. सुशील गुप्ता से लेकर पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा लगातार रोहतक में सक्रिय रहते हैं। पार्टी की तरफ से रविवार को पुराने आईटीआई मैदान में कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह होगा।
विज्ञापन

...
कांग्रेस, भाजपा, जजपा व इनेलो भी सक्रिय रहती है रोहतक में
राजनीति दलों के लिए रोहतक हमेशा से राजनीतिक तौर पर केंद्र बिंदु रहा है। रोहतक ने सर छोटूराम से लेकर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा रोहतक से ही रहे। ताऊ देवीलाल ने तीन बार रोहतक से लोकसभा चुनाव लड़ा। जबकि पंडित नेकीराम शर्मा, पंडित श्रीराम शर्मा भी यहीं से रहे। 10 साल मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा और 2014 से अब तक के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी जन्म रोहतक जिले में ही हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में लगे एसवाईएल को लेकर केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर
कार्यकर्ताओं के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले शनिवार को शहर में जगह-जगह एसवाईएल के मुद्दे को लेकर केजरीवाल के खिलाफ पोस्टर लगे मिले। इससे खुफिया विभाग तक सक्रिय हो गया, लेकिन यह पता नहीं लग सका कि पोस्टर किसने लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed