फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   political, haryana, manish grover, minister, political, protest

ग्रोवर साब, काम कराओ नहीं तै आडै़ए खूंटा गाढैंगे

Tue, 20 Dec 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 20 Dec 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
political, haryana, manish grover, minister, political, protest
ग्रामीण अड़े मो तलब हुए बिजली व पब्लिक हेल्थ अधिकारी - फोटो : amar ujala
खेड़ी साध के लोग बिजली, पानी व सीवर की समस्या को लेकर मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय पर धरने पर बैठे तो मंत्री ने अधिकारियों को तलब कर लिया। मंत्री के सामने ही लोगों ने बिजली निगम व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों पर चक्कर काटने के बाद भी समस्या दूर नहीं करने का आरोप लगाया। जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जल्द से जल्द लोगों की समस्या का समाधान हो जाना चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों से समस्या के निपटारे का समय भी पूछा तो अधिकारियों ने 15 दिन में उनको दूर करने की बात कही।
विज्ञापन


खेड़ी साध गांव के काफी लोग सोमवार को बिजली, पानी और सीवर की समस्या को लेकर  लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे थे। लेकिन डीसी के शहर से बाहर होने के कारण लोग उनसे मिल नहीं सके। इसके बाद गांव वालों ने राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय का रुख किया। लघु सचिवालय से निकल कर मानसरोवर पार्क स्थित राज्यमंत्री के कार्यालय पहुंचे। जहां सभी गांव वाले कार्यालय के बाहर सड़क पर धरना देकर बैठ गए। वहां, मंत्री पहुंचे तो शिकायत पत्र देकर ग्रामीणों ने कहा की मंत्री साब, काम कराओ नहीं तै आडै़ए खूंटा गाढैंगे। मंची के पूछने पर ग्रामीणों ने कहा कि डीसी के दिए आदेशों के बावजूद भी उनके गांव में बिजली और पानी की समस्या को दूर नहीं किया जा रहा है। गांव में पानी की समस्या काफी समय से चल रही है, जिसको दूर नहीं किया जा रहा है। वहीं बिजली पहले रोहतक सिटी सब डिवीजन से जुड़ी थी, जिसे गांव से जोड़ दिया गया है। उनका कहना है कि बिजली केवल चार से छह घंटे आती है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे। उनकी समस्या सुनने के बाद मंत्री मनीष ग्रोवर ने बिजली निगम व पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों को अपने कार्यालय में गांव वालों के सामने ही बुलाया। जहां ग्रामीणों ने अधिकारियों पर कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्याओं को दूर नहीं करने का आरोप लगाया। जिसपर मंत्री ग्रोवर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं के निस्तारण के आदेश दिए। इसके बाद ग्रामीण
विज्ञापन

शांत हुए और लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed