फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Policemen are only victims of cyber fraud, now 17 thousand withdrawn from the account of soldier

पुलिसकर्मी ही हो रहे साइबर ठगी के शिकार, अब सिपाही के खाते से 17 हजार निकाले

Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Policemen are only victims of cyber fraud, now 17 thousand withdrawn from the account of soldier
Policemen are only victims of cyber fraud, now 17 thousand withdrawn from the account of soldier
रोहतक। साइबर ठग अब लगातार पुलिसकर्मियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ठगों ने एक और पुलिसकर्मी के डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर 17 हजार रुपये निकाल लिए। जिसकी शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। बता दें दो दिन पहले एक सब इंस्पेक्टर के खाते से भी ठगों ने रुपये उड़ाए थे।
विज्ञापन

आईआईएम चौकी पुलिस को दी शिकायत में रवि कुमार ने बताया कि वह सिसाय जिला हिसार का रहने वाला है। वह हरियाणा पुलिस में नौकरी करता है। करीब 2 साल से वह पीटीसी सुनारिया में तैनात है। उसका वेतन खाता मॉडल टाउन स्थित एक निजी बैंक की शाखा में हैं। 18 दिसंबर की सुबह करीब 10 बजे उसके खाते से एटीएम के जरिए 8 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि डेबिट कार्ड उसी के पास था। इसके बाद उसने बैंक टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवानी चाही तो उन्होंने ने बताया कि खाते से 8 हजार व 9 हजार यानि 17 हजार रुपये निकले हुए हैं। रवि का दावा है कि उसने अपने डेबिट कार्ड व खाता संबंधित कोई भी जानकारी किसी से भी शेयर नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed