फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   policeman kidnapped

झगड़ा सुलझाने गया हवलदार, बदमाश्ा उसे ही उठा ले गए

Fri, 25 Oct 2013 11:07 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Fri, 25 Oct 2013 11:07 PM IST
विज्ञापन
policeman kidnapped
शहर में पुलिस वाले भी सुरक्षित नहीं हैं। मारपीट के मामले की जांच के लिए
विज्ञापन
गोहाना बाईपास पर गए हवलदार संजय कुमार (28) के साथ मारपीट कर छह युवक उसे अगवा कर ले गए।

बाद में युवकों ने हवलदार संजय को जमकर पीटा और उसे चमारिया मोड़ पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल हवलदार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया और इस संबंध में खिड़वाली निवासी संदीप पुत्र सतनारायण समेत सात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

वीरवार देर रात मकडौली कलां निवासी सीआईएसएफ में तैनात सिपाही रविकांत सुखपुरा चौक पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि कुछ युवक गोहाना बाईपास पर उसके भाई के साथ झगड़ा कर रहे हैं। हवलदार संजय कुमार मौके पर पहुंचा और वहां झगड़ा कर रहे युवकों का बीचबचाव करने लगे। इसी बीच युवकों ने हवलदार को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इसके बाद हमलावर युवक हवलदार को गाड़ी में डालकर चमारिया की तरफ ले गए। कुछ समय बाद सिपाही वीरेंद्र वहां पहुंचा और उसने मामले का पता चलते ही कंट्रोल रूम और शहर थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। हवलदार के अपहरण की सूचना मिलते ही शहर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी कर वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का दबाव देख हमलावर युवक  हवलदार को चमारिया मोड़ पर छोड़कर फरार हो गए।

बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हवलदार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। हवलदार ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में एक युवक खिड़वाली निवासी संदीप पुत्र सतनारायण था और छह अन्य थे। पुलिस ने हवलदार के बयान पर संदीप व अन्य हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- अनिल कुमार, एसआई, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed