फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police will take Manoj Morkhedi on production warrant

मनोज मोरखेड़ी को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी पुलिस

Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Police will take Manoj Morkhedi on production warrant
रोहतक। मुंझाल कॉम्प्लैक्स में फायरिंग के मामले में जेल में बंद मनोज मोरखड़ी को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। ताकि मामले की गहराई से जांच पड़ताल हो सकी। केस में फिलहाल पुलिस ने झज्जर जिले के गांव छारा निवासी विक्की उर्फ काली को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विशाल नगर निवासी मंजीत दांगी ने नवंबर 2021 में शिकायत दी थी कि वह इंटरनेट सप्लायर के तौर पर कार्य करता है। इसके लिए मुंझाल कॉम्प्लैक्स में कार्यालय खोल रखा है। छह नवंबर की शाम अपने कर्मचारियों के साथ कार्यालय में बैठा था। तभी अज्ञात युवक आए और दुकान के अंदर आकर फायर कर दिया। साथ ही धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को काबू किया था। जांच में पता चला था कि जेल में बंद मनोज मोरखेड़ी के इशारे पर फायरिंग की गई है। मामले में दूसरे मामले के चलते जेल में बंद झज्जर जिले के गांव छारा निवासी विक्की उर्फ काली का नाम भी आया। उसे पुलिस ने अदालत की अनुमति से प्रोडक्शन पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed