फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police verification of security personnel of bank-ATM is necessary

Rohtak News: बैंक-एटीएम के सुरक्षाकर्मियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूरी

Thu, 27 Jul 2023 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Police verification of security personnel of bank-ATM is necessary
लघु सचिवालय मे बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करतीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण । विज्ञ​प्ति
रोहतक।
विज्ञापन

लघु सचिवालय में बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने जिला के सभी बैंकों प्रबंधकों के साथ बैठक कर सुरक्षा उपायों पर चिंतन किया। एलडीएम अमित सिंह, अंकित, जसमेर, मुकेश, दीपक, महेंद्र, रोहण, अनिता, संदीप व अन्य अधिकारियों को आरबीआई व भारत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइंस का सख्ती से पालना करने की हिदायत दी। साथ ही सुरक्षा नियमों में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ हरियाणा पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 71 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि एटीएम व बैंक में चोरी और सेंध की की वारदात हो चुकी हैं। सभी बैंकों, एटीएम व वित्तीय संस्थाओं को सुरक्षा गार्ड रखने की हिदायत देते हुए उन्होंने कहा कि बैंक व एटीएम पर सुरक्षाकर्मी तैनात होना चहिये। सुरक्षाकर्मी को तैनात करने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। सुरक्षा कर्मियों के नाम व उनका पूर्ण ब्यौरा पुलिस को दें। पुलिस की ओर से एटीएम में तैनात सुरक्षाकर्मियों से संबंधित औचक निरीक्षण भी किया जायेगा। एटीएम में कैश डालने का कार्य दिन के समय किया जाए। सुरक्षा कर्मी या गैन मैन को उपलब्ध हथियार से संबंधित पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। समय समय पर हथियार के रख-रखाव के तरीके का भी प्रशिक्षण दिलाया जाए। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा के उपकरण व सुरक्षा के संबंध में 15 दिन में जवाब मांगा गया है। यहां एटीएम तोडने, कैश चोरी, लूट, डकैती की घटनाओं पर रोकथाम लगाने पर भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सभी बैंकों, एटीएम व वित्तीय संस्थाओं पर लगाए गए सभी सुरक्षा उपकरण चालू हालात में होने चहिए। सीसीटीवी कैमरे व अलार्म चालू अवस्था में हैं या नहीं, यह निरंतर जांचना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed