फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police should bring the accused to court instead of VC: Kalsan

वीसी के बजाय आरोपी को अदालत में लेकर आए पुलिस : कलसन

Sat, 08 Mar 2025 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Police should bring the accused to court instead of VC: Kalsan
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज विकास बहल शुक्रवार को रोहतक पहुंचे और जिला अदालत के कामकाज की समीक्षा की। साथ ही बार के वकीलों ने हाईकोर्ट के जज से मुलाकात कर मांग की कि केस की जरूरत के हिसाब से आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बजाय अदालत में पेश किया जाए।
विज्ञापन

बार के प्रधान रहे अरविंद श्योराण ने बताया कि सुबह हाईकोर्ट के जज जिला अदालत में पहुंचे। सेशन जज नीरजा कुलंवत कलसन के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ऊपरी अदालत से एएसजे संदीप कुमार दुग्गल, संगीता राय सचदेवा, रजनी यादव, राज गुप्ता, डॉक्टर भूपेंद्र कुमार, आर्या शर्मा, अनिल कौशिक, कपिल राठी और निचली अदालतों से सीजेएम निशा, एसीजेएम मंगलेश चौबे के अलावा अन्य न्यायिक अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन

जस्टिस विकास बहल ने एक-एक कोर्ट के कामकाज का निरीक्षण किया। वकीलों का एक प्रतिनिधिमंडल सेशन जज के कोर्ट में हाईकोर्ट से जज से मिला। उनको बताया कि कई केस में आरोपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया जाता है, लेकिन कई बार केस में आरोपी का अदालत में पेश होना जरूरी होता है, ताकि वकील सही तरह से आरोपी से सवाल कर सके। हाईकोर्ट के जज ने वकीलों से एक मांग पत्र देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया के बीच बार रूम में नहीं आ सके हाईकोर्ट के जज
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव अधूरे हैं। जब भी हाईकोर्ट के जज कोर्ट का निरीक्षण करने आते हैं तो वकीलों व न्यायिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेते रहे हैं। कोर्ट व चैंबर के बीच सकारात्मक तालमेल के लिए मंथन होता है, लेकिन इस बार 28 फरवरी को बार का चुनाव नहीं हो सका, साथ ही मतदाता सूची को लेकर भी वकीलों के बीच मतभेद चल रहे हैं। ऐसे में बार के अंदर वकीलों व जजों की संयुक्त बैठक नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed