फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police reached the minor's house before the baraat (wedding procession) arrived and stopped the wedding

Rohtak News: बरात आने से पहले नाबालिग के घर पहुंची पुलिस, शादी रुकवाई

Fri, 22 Aug 2025 03:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 22 Aug 2025 03:04 AM IST
विज्ञापन
Police reached the minor's house before the baraat (wedding procession) arrived and stopped the wedding
रोहतक। महम खंड के एक गांव में बुधवार रात बरात आने से पहले पुलिस प्रशासन ने 15 साल की नाबालिग को बालिका वधु बनने से बचा लिया। वहीं, भिवानी से आने वाले दूल्हे के परिवार से फोन पर बात कर बरात लाने के लिए मना कर दिया गया। इसके बाद भी बरात लेकर आने पर पुलिस की ओर से कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नाबालिग के महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी के सामने बयान दर्ज होंगे। साथ ही जिला बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया जाएगा। संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिंदर कौर ने बताया कि बुधवार की शाम करीब 7 बजे सूचना मिली की महम खंड के एक गांव में नाबालिग की शादी करवाई जा रही है। इसके लिए बरात भिवानी से आ रही है।
विज्ञापन

विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची और दुल्हन बनी नाबालिग से बात की। नाबालिग ने बताया कि वह 9वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसके बाद टीम ने आधार कार्ड की जांच की तो उसकी उम्र 15 साल मिली। इसके बाद पुलिस ने दूल्हे के पिता से फोन पर बात कर बरात लाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed