फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police raid Mast Banarsi Pan Khokha at Ashoka Chowk, banned foreign cigarette recovered

पुलिस का अशोका चौक पर मस्त बनारसी पान खोखा पर रेड़, प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बरामद

Fri, 18 Sep 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Police raid Mast Banarsi Pan Khokha at Ashoka Chowk, banned foreign cigarette recovered
रोहतक। अशोका चौक स्थित मस्त पान भंडार दुकान पर पुलिस ने रेड कर सरकार द्वारा प्रतिबंधित विदेशी सिगरेट बड़ी मात्रा में बरामद की है। पुलिस ने दुकान संचालक के खिलाफ अवैध सिगरेट भंडारण व बिक्री करने के एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए अशोका चौक स्थित मस्त बनारसी पान दुकान पर दबिश दी गई। दुकान पर संचालक मिला, जिसने अपनी पहचान अशोक निवासी डेयरी मोहल्ला के रुप में बताई। पुलिस ने दुकान में रखे सामान व काउंटरों की चेकिंग शुरू की। जिस दौरान दुकान से मेड इन कोरेरा की 28 पैकेट में 560 पीस एस्से लाइट सिगरेट, मूंड सुपर स्लिम सिगरेट के 10 पैकेट में 200 सिगरेट, मैन्यूफेचर इन तुर्की की दुनहिल स्विच ग्रीन की 10 पैकेट में 200 सिगरेट, दुनहिल स्विच रेड-14 पैकेट में 280 सिगरेट मिली। एस्से स्पेशल गोल्ड मेड इन कोरेरा की 10 पैकेट में 280 सिगरेट, किंग एडवर्ड मेड इन यूएसए की 10 सिगरेट, पाइन 6 पैकेट जिन पर मेड इन कोरेरा की 120 सिगरेट, दुनहिल इंटर नेशनल 1 पैकेट व पाइन सुपर स्लीमस का 1 पैकेट खुला हुआ, जिसकी डिब्बी पर मेड इन कोरेरा लिखा हुआ था। इसके अलावा मूंड चोकलेट के एक पैकेट में 8 सिगरेट मिली। सभी पर नाबालिग को बेचने पर भी प्रतिबंध लिखा हुआ था। इसके अलावा किसी पर भी चेतावनी के बारे में चित्र व लिखित चेतावनी नहीं मिली। कुछ पैकेटों पर 85 प्रतिशत हिस्से पर चेतावनी व चित्र छपे हुए नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed