{"_id":"644adab4e6c137ffc904dd39","slug":"police-raid-in-paan-shop-and-hotel-164-tobacco-boxes-and-14-hookahs-recovered-rohtak-news-c-17-roh1019-135972-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पान की दुकान और होटल में पुलिस का छापा, तंबाकू की 164 डिब्बी और 14 हुक्के बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पान की दुकान और होटल में पुलिस का छापा, तंबाकू की 164 डिब्बी और 14 हुक्के बरामद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पुलिस ने हुक्का बार में प्रतिबंधित निकोटीन युक्त तंबाकू को लेकर शहर में पांच टीमों ने छापेमारी की। जांच में अशोक चौक व रुपया चौक पर जांच में 164 डिब्बी तंबाकू व 14 हुक्के बरामद हुए। इस संबंध में सिविल लाइन थाने व शिवाजी कालोनी थाने में तंबाकू नियंत्रण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक एसपी के आदेश पर बुधवार रात को सीआईए प्रथम, सीआईए द्वितीय, एवीटी व थानों की टीमों ने दबिश दी। जांच में अशोक चौक पर पान की दुकान पर ड्रग्स इंस्पेक्टर मनदीप मान की मौजूदगी में जांच की गई। आरोपी दुकानदार डेयरी मोहल्ला निवासी अशोक की दुकान से अलग-अलग तंबाकू की 85 डिब्बी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ धारा 2/5/6 पॉइजन एक्ट, 4/7/20/21(2) सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का निषेध और व्यापार और वाणिज्य, उत्पादन, आपूर्ति और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003 व 269 के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं, एवीटी स्टाफ की टीम ने रुपया चौक स्थित होटल पर एवीटी स्टाफ व थाने की संयुक्त टीम ने दबिश दी। जांच में होटल से 14 हुक्के, लंबी पाइप व 11 पैकेट फ्लेवर्ड तंबाकू जिनसे 79 अलग-3 फ्लेवर के डिब्बी बरामद हुई। हुक्का बार संचालक के खिलाफ शिवाजी कॉलोनी थाने में धारा 5/7 सीओटीपीए एक्ट 2003 के तहत केस दर्ज किया गया है। साथ ही बरामद सामान को जांच के लिए एफएसएल लैब मधुबन भेजा गया है।