{"_id":"6577fd2678e7c5a7cb0b4f20","slug":"police-practice-brought-out-tears-effect-of-gas-created-chaos-rohtak-news-c-17-roh1019-312642-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस के अभ्यास ने निकाले आंसू, गैस के असर से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस के अभ्यास ने निकाले आंसू, गैस के असर से मची अफरा-तफरी
Tue, 12 Dec 2023 11:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:56 AM IST
विज्ञापन
11सीटीके26..पुलिस के अभ्यास के दौरान छोड़े गए आंसूट गैस के असर से परेशान होकर मुंह पर रुमाल रखक
रोहतक। सोमवार शाम को पुलिस लाइन में दंगा रोकने का अभ्यास चल रहा था। इस दौरान आंसू गैस के गोले छोड़ने पर हवा का रुख बदल गया। गैस के प्रभाव से सैनी कॉलेज रोड, प्रेम नगर चौक व राहड़ रोड से गुजरने वाले अफरा-तफरी मच गई। गैस की वजह से लोगों की आंखों और गले में जलन होने लगी। आंखों से आंसू आने लगे। दो घंटे तक यही हालात रहे। देर रात जाकर गैस का असर खत्म हुआ।
लोगों ने बताया कि हर रोज की तरह सैनी कॉलेज रोड से वाहन गुजर थे। प्रेम नगर चौक पर रेहड़ियों पर लोग फास्ट फूड खा रहे थे। दुकानदार मोहित ने बताया कि पुलिस लाइन की तरफ जो लोग पैदल या बाइक से आ रहे थे, वे आंखों में जलन की शिकायत कर रहे थे। हर कोई पानी लेकर मुंह धो रहा था। थोड़ी देर बाद प्रेम नगर चौक पर भी लोगों की आंखों में जलन होने लगी। पता चला कि पुलिस लाइन से धुआं आया है, जिसके चलते ऐसा हो रहा है। पूरे घटनाक्रम से पुलिस के फोन घनघनाने लगे।
...
दुकानें बंद, घरों में दुबके लोग
पुलिस लाइन के सामने दुकान चला रहे राजेंद्र ने बताया कि करीब पांच बजे अचानक आंखों में जलन होने लगी। पुलिस लाइन की तरफ से धुआं आ रहा था। जब जलन सहन नहीं हुई तो दुकान बंद कर दुकानदार घरों के अंदर दुबक गए। एक महिला ने बताया कि उसने तो अपने छोटे बच्चों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
...
पुलिसकर्मी से हुई वकील की बहस
स्कूटी पर गुजर रहे वकील पंकज बेरी ने बताया कि जब वहां से उनका निकलना मुश्किल हो गया तो उन्होंने पुलिस वाहन में बैठे पुलिसकर्मी से पूछा क्या हुआ तो उसने कारण बताने की बजाय कहने लगा कि मैं डॉक्टर नहीं हूं। दोनों पक्षों में बहस व सवाल-जवाब हुए। पुलिसकर्मी ने जलन का कारण नहीं बताया।
...
राहड़ रोड तक हुआ असर, सड़क सूनी पड़ी
सैनीपुरा निवासी मनोज ने बताया कि गैस के असर से राहड़ रोड खाली हो गया। जो भी गली में आ रहा था, उसकी आंखों से आंसू आ रहे थे। क्योंकि पुलिस लाइन की तरफ से हवा राहड़ रोड की तरफ आ रही थी।
...
पुलिस रूटीन अभ्यास कर रही थी। अचानक हवा के रुख के बदलाव से धुआं आबादी की तरफ चला गया। कुछ समय बाद गैस का असर खत्म हो गया था। -इंस्पेक्टर हरनारायण, प्रभारी थाना सिविल।
....
शहर से बाहर किया जाए अभ्यास
अचानक गैस के असर से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। ज्यादा असर होने से आंख व गले में दिक्कत हो सकती है। दोबारा ऐसा न हो, इसलिए पुलिस शहर से बाहर सुरक्षित जगह अभ्यास करे। - रामनारायण सैनी, वरिष्ठ वकील।