फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police on alert for elections

Rohtak News: चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट पर

Wed, 29 Apr 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Police on alert for elections
रेवाड़ी। आगामी नगर निकाय और पंचायती राज उप चुनावों को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 10 मई को प्रस्तावित चुनावों की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, अपराध शाखा और चौकी प्रभारियों को विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिले में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने बॉर्डर क्षेत्रों में 24 घंटे सक्रिय रहने वाले चार इंटर स्टेट नाके स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

जहां अवैध शराब, नकदी और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिले के भीतर भी लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि नशा, अवैध हथियार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर है। आईटी सेल द्वारा अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed