Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police installed reflective tape on 50 vehicles.

Rohtak News: पुलिस ने 50 वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टिव टेप

Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 24 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Police installed reflective tape on 50 vehicles.
32-हाइवे पर भारी वाहनों पर रिफ्ले​क्टिव टेप लगाता ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजेश। स्त्रोत : पुलिस - फोटो : अमर उजाला
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। कोहरे व सर्दी के मौसम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस की ओर से यातायात नियम जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत वीरवार को हाईवेे पर पुलिस ने 50 वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए।
ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजेश ने बताया कि एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक थाना प्रभारी पश्चिम जोन प्रशांत व पूर्व जोन जसबीर सिंह की अगुवाई में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। बताया गया कि धुंध व कोहरे के मौसम में वाहन चालक हेड लाइट, टेल लाइट, फॉग लाइट सहित इंडिकेटर, ब्रेक, टायर, विंडस्क्रीन वाइपर, बैटरी व कार हीटिंग सिस्टम की जांच करवा लें।
विज्ञापन

लो-बीम हेड लाइट का इस्तेमाल करें। इंडिकेटर को भी चालू रखें। कोहरे के कारण दृश्यता न्यून हो तो ऐसी स्थिति में फॉग लाइट को उपयोग अवश्य करें। दृश्यता बेहद खराब होने की स्थिति में वाहन चालक सड़क पर पेंट की गई लाइन को फॉलो करें। गति सीमा नियंत्रित रखें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। सीट बेल्ट व दोपहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करें और नशा करके ड्राइविंग न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed