{"_id":"688527b7c4d5e500a00604ee","slug":"police-got-confused-after-seeing-the-photos-of-twin-brothers-at-two-examination-centers-let-them-go-after-questioning-rohtak-news-c-17-roh1019-697725-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जुड़वा भाइयों के दो परीक्षा केंद्रों पर फोटो देखकर पुलिस उलझी, पूछताछ कर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जुड़वा भाइयों के दो परीक्षा केंद्रों पर फोटो देखकर पुलिस उलझी, पूछताछ कर छोड़ा
Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। सीईटी के दौरान शनिवार को भिवानी जिले के गांव लेगा के युवक अंकित व उसके भाई का अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर एक जैसा फोटो देखकर पुलिस उलझ गई। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ा गया।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव लेगा निवासी अंकित शनिवार को गोहाना रोड स्थित जॉन वेस्ले स्कूल में सुबह के सत्र में सीईटी की परीक्षा देने पहुंचा। मुख्यालय से सूचना आई है कि बॉयोमेट्रिक जांच में पता चला है अंकित का फोटो रविवार को महेंद्रगढ़ में परीक्षा देने वाले दूसरे युवक के रोल नंबर पर भी लगा है।
ऐसे में मामले की जांच की जाए, कहीं युवक दूसरे की जगह परीक्षा तो नहीं दे रहा। पुलिस ने परीक्षा के बाद अंकित से पूछताछ की। जांच में पता चला कि अंकित जुड़वा भाइयों में से एक है। उसके दूसरे भाई का रविवार को महेंद्रगढ़ में पेपर होना है। पुलिस ने लिखित में पूरी जानकारी लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पूछताछ के बाद छोड़े दो युवक, दूसरे की जगह पेपर देने की मिली थी सूचना
अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक युवक किसी और की जगह परीक्षा दे रहा है। मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो सामने आया की युवक अपनी ही परीक्षा देने आया था।
वहीं, शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि वैश्य महिला कॉलेज से एक युवक को दूसरे की जगह परीक्षा देने के शक में काबू किया। उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया। जांच में पता चला कि युवक अपना ही पेपर देने आया था।