फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police got CCTV footage, the dead body of the girl was taken to the cremation ground

Rohtak News: पुलिस को मिली सीसीटीवी फुटेज, युवती के शव को अर्थी पर रखकर श्मशान घाट ले जाया गया

Sun, 28 May 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Police got CCTV footage, the dead body of the girl was taken to the cremation ground
रोहतक। गांव रिठाल नरवाल में युवती की मौत मामले में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें परिजन व ग्रामीण युवती के शव को अर्थी पर रखकर श्मशान घाट लेकर जा रहे हैं। जबकि युवक ने वायरल वीडियो में दावा किया था कि युवती को पहले कार से ले जाया गया। उसके बाद उसकी हत्या कर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अब पुलिस मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। पता लगाया जा रहा है कि युवक की मंगलवार को सुबह 10 बजे बात हुई हैं या नहीं। मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को रिठाल नरवाल गांव में एक 22 वर्षीय विवाहित युवती की मौत हो गई थी। पुलिस को सूचित किए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस गांव में पहुंची, लेकिन जलती चिता से केवल हड्डियां ही बरामद हो सकीं। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि युवती ने आत्महत्या कर ली थी, लेकिन पुलिस ने शक के आधार पर सदर थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्रामीण पहुंचे थे लघु सचिवालय
उधर, वीरवार को गांव के ही एक युवक की वीडियो वायरल हुई, जिसमें युवक ने आरोप लगाया कि युवती ने उसे कॉल करके बताया था कि उसकी जान को खतरा है। घर वाले कभी भी उसकी हत्या कर सकते हैं। जवाब में दूसरे पक्ष ने पंचायत करके युवक पर आरोप लगाया कि उससे प्रताड़ित होकर युवती ने आत्महत्या की है। मामले को लेकर शुक्रवार को पंचायत लघु सचिवालय पहुंची। डीएसपी ने ग्रामीणों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।


सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। युवक के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
हरपाल सिंह, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed