{"_id":"66048d32c27d69177f09a906","slug":"police-did-not-get-the-rent-deed-uncle-and-nephew-on-one-day-police-remand-rohtak-news-c-17-roh1019-389816-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस को नहीं मिला किरायानामा, मामा भांजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस को नहीं मिला किरायानामा, मामा भांजा एक दिन के पुलिस रिमांड पर
Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 28 Mar 2024 09:42 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। रेलवे रोड पर रात के अंधेरे में दुकानें तोड़ने के मामले में गिरफ्तार मामा-भांजे को पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। अदालत में पुलिस ने कहा कि आरोपियों से दुकान तोड़ने वाले युवकों के बारे में पूछताछ की जानी है। हथौड़े और दूसरे औजार बरामद किए जाने हैं।
इतना ही नहीं, दुकान से गायब अदालत के आदेशों की कॉपी भी बरामद की जानी है। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद आरोपी सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी निवासी प्रवीण व उसके भांजे पवन को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। यह कार्रवाई एफआईआर नंबर 210 में की गई है, जबकि एफआईआर नंबर 211 में अदालत की अनुमति के बाद गिरफ्तारी होगी।
पुलिस के रिकाॅर्ड के मुताबिक, रेलवे रोड निवासी सुरेश जैन ने शिकायत दी थी कि 60 साल पहले किराये पर दुकान ली थी। आरोप है कि करीब तीन माह पहले कुछ व्यक्ति दुकान पर आए और बाहर निकालने की कोशिश की और धमकी दी कि इस दुकान को खाली कर दो, वरना दुकान बहुत अच्छे से खाली करवानी आती है। यह प्रॉपर्टी उन्होंने खरीद ली है। मामले को लेकर किरायेदार सुरेश जैन ने अदालत में दीवानी केस दायर किया। इसमें पवन, प्रवीण व चेष्टा को पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके बावजूद मंगलवार को करीब साढ़े 3 बजे सूचना मिली कि कुछ असामाजिक तत्व दुकानों को तोड़ रहे हैं, जबकि 15 से 20 व्यक्ति हथियार लिए हुए थे। वे कई गाड़ियों में सवार थे। दुकानदारों व उनके परिजनों ने अदालत के आदेशों का हवाला देकर दुकान तोड़ने से रोकने का प्रयास किया तो धमकी मिली कि वे आदेशों को नहीं मानते। ्