{"_id":"677c3da8a64b730a0802378d","slug":"police-did-not-agree-with-the-story-of-7-oclock-when-they-took-strict-action-the-murder-case-was-revealed-rohtak-news-c-17-roh1020-576589-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस के गले नहीं उतरी 7 बजे की कहानी, सख्ती की तो खुला हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस के गले नहीं उतरी 7 बजे की कहानी, सख्ती की तो खुला हत्याकांड
विज्ञापन
06सीटीके35...पुलिस गिरफ्त में राज मिस्त्री परजीत हत्या के आरोपी। स्रोत:पुलिस
बहु अकबरपुर थानाक्षेत्र गद्दी खेड़ी गांव में राजमिस्त्री परजीत हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। राजमिस्त्री की हत्या करने से पहले पत्नी ने उनको चाय में नशीला पदार्थ पिलाया था।
हत्यारोपी गुरमति ने पति को बहाने से जंगल में ले जाकर उनकी हत्या करा दी। हत्या के बाद जब पुलिस ने परिजन से पूछताछ की तो बताया कि परजीत शाम 7 बजे चाय पीकर घर से निकले थे। जब पुलिस ने पूछा कि घर में तो घड़ी नहीं है, फिर सभी सकपका गए। गुरमति ने हत्या कराकर आने के बाद बच्चों को 7 बजे का ही पाठ पढ़ाया था। पुलिस को 7 के चक्कर में घुमाने के लिए सुनाई कहानी ने ही उसे पर्दाफाश करने पर मजबूर कर दिया।
गुरमति प्रेम प्रसंग के चलते इतनी अंधी हो गई थी कि पति की टोकाटाकी भी उसे पसंद नहीं थी। इसी कारण उसने प्रेमी और बेटी के प्रेमी टिंकू के साथ मिलकर परजीत की हत्या को अंजाम दिया। 26 दिसंबर को गड्ढा खोदा गया और पहले ही नमक खरीदकर रखा गया था। गुरमति 27 दिसंबर की शाम को खाना खिलाने के बाद चाय पिलाई और उसी में नशीला पदार्थ डाल दिया था। पति को बहाने से जंगल में बुलाकर ले गई और वहां पर परजीत नशे के कारण विरोध नहीं कर पाया। वहां पर डंडा मारकर हत्या कर दी गई। घर की चादर में उसे गड्ढे में दफनाकर घर आ गई।
विज्ञापन
इसके बाद घर में माहौल बनाया और बच्चों को पाठ पढ़ाया कि उनके पापा 7 बजे चाय पीकर गए थे। इसके बाद से नहीं लौटे। इसी बात को बार-बार दोहराने के कारण पुलिस को संदेह हुआ। चूंकि घर में एक भी दीवार घड़ी नहीं थी। इसके अलावा गुरमति का अति आत्मविश्वास भी पुलिस को संदेह की ओर बार-बार ले जा रहा था। पुलिस ने गुरमति से सख्ती की तो उसने पूरी साजिश उगल दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
परजीत की पत्नी गुरमति, मिंटू, मोहित, बालकिशन और रमन ने हत्या की कई दिन पहले साजिश रची थी। हत्या से पहले नशीला पदार्थ पिलाया था। इसके बाद डंडा मारकर हत्या की गई थी। 7 बजे की बात और घर में घड़ी न होने से संदेह हुआ था। पूछताछ में हत्या का खुलासा कर दिया।
- नीरज कुमार, प्रभारी थाना बहु अकबरपुर।
-- -- -- -- -- -- -- --
परजीत हत्याकांड के दो आरोपी का मिला रिमांड
परजीत हत्याकांड में पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी टिंकू और बालकिशन को अदालत के समक्ष पेश किया, जहां से पांच दिन का रिमांड मांगा गया था, लेकिन तीन दिन का मंजूर हुआ है। गुरमति, मोहित और रमन का रिमांड मंगलवार को खत्म हो जाएगा। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त किए गए फावड़ा और कपड़े तो बरामद कर लिए हैं, लेकिन अभी डंडा आदि समेत कई वस्तुएं बरामद करनी बाकी रह गई हैं। पुलिस को उम्मीद है कि मंगलवार को आरोपियों की निशानदेही पर डंडा आदि सामान बरामद कर लिया जाएगा।