{"_id":"698b9cb0e11222a1440ce9da","slug":"police-conducted-a-flag-march-in-the-market-for-three-hours-rohtak-news-c-17-roh1019-808687-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पुलिस ने बाजार में तीन घंटे किया फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पुलिस ने बाजार में तीन घंटे किया फ्लैग मार्च
विज्ञापन
35 : पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुशील कुमार के नेतृत्व में चमेली मार्केट बाजार से गुजरती पु
रोहतक। शहर के आभूषण व्यापारी हेमंत बख्शी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला उजागर होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। मंगलवार शाम को पांच से नौ बजे तक बाजारों में फ्लैग मार्च किया। साथ में व्यापारियों को सुरक्षित माहौल का भरोसा दिया।
दो फरवरी को हेमंत बख्शी से ऑडियो मैसेज भेजकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी गई। चार फरवरी को तीन संदिग्ध स्कूटी सवार दुकान के बाहर रेलवे रोड पर नजर आए। इसके बाद शहर के सैकड़ों व्यापारी सोमवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले और सुरक्षा की मांग की थी।
एसपी ने शहर थाने के सब्जी मंडी, सिटी, सिविल लाइन, अर्बन एस्टेट व पीजीआईएमएस, आर्य नगर व शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने बाजारों में फ्लैगमार्च किया। साथ में लोगों को कानून का पालन करने की अपील की गई है।