{"_id":"6692fb1c640196224a0d4964","slug":"police-busy-in-reaching-the-robbers-with-the-help-of-mobile-phones-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-111906-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोबाइल के सहारे लुटेरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोबाइल के सहारे लुटेरों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। गिजाडोद गांव में तिरुपति गैस एजेंसी पर हुई 1.28 लाख रुपये व मोबाइल की लूट मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस मामले में तीन टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगी हुई है, लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
इस मामले में पुलिस को आरोपी का मोबाइल मिला है, जो भागते समय आरोपी से एजेंसी में ही छूट गया था। मोबाइल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में लगी है। इसे ट्रैक किया जा रहा है कि आखिर मोबाइल किसका है। उसी के आधार पर पुलिस अपनी जांच आगे बढ़ा रही है। यहां बता दे कि शुक्रवार दोपहर को गिजाडोद गांव में तिरुपति गैस एजेंसी पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिस्तौल के बल पर मैनेजर से एक लाख 28 हजार रुपये काउंटर से छीन लिए थे। उसके बाद आरोपी फरार हो गए थे। जाते हुए आरोपी वहां के कर्मचारी का मोबाइल अपने साथ ले गए जबकि एक आरोपी अपना मोबाइल वहीं गिरा गया। मोबाइल को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। सदर थाना के जांच अधिकारी प्रवीण ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगी हुई है। मोबाइल को ट्रैक किया जा रहा है।