{"_id":"6282983df6394f457d187dcf","slug":"police-blocked-six-hours-during-the-day-snatched-two-places-in-one-hour-at-night-rohtakcity-news-rtk64684430","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में पुलिस ने छह घंटे लगाए नाके, रात को एक घंटे में दो जगह झपटमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में पुलिस ने छह घंटे लगाए नाके, रात को एक घंटे में दो जगह झपटमारी
विज्ञापन
सोमवार की रात सुभाष नगर में चेन स्नेचिंग के बाद आदित्य नागपाल फोन पर घर वालों को जानकारी देते हुए?
- फोटो : RohtakCity
सोमवार को दिन में जहां पुलिस ने छह घंटे नाके लगाकर वाहनों की जांच की वहीं दूसरी तरफ बेखौफ झपटमार शाम को एक घंटे के अंतराल में दो जगह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पहली वारदात सेक्टर तीन में 7 बजकर 45 मिनट पर हुई, जबकि दूसरी वारदात रात आठ बजकर 55 मिनट पर सुभाष नगर में हुई। इस संबंध में अर्बन एस्टेट व सिविल लाइन थानों की पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।
तीन दिन पहले घर आया था आदित्य नागपाल
सुभाष नगर निवासी डॉक्टर बसंत नागपाल ने बताया कि उसका बेटा आदित्य नागपाल मुंबई में रहता है, वहीं उसका कारोबार है। तीन दिन पहले ही वह घर आया था। सोमवार रात अपने चाचा से मिलने सुभाष नगर में ही परिवार सहित उनके घर गया था। आठ बजकर 55 मिनट पर वे घर आ रहे थे। उसने बच्चों को कार में बैठाया और खुद बैठने की तैयारी कर रहा था तो तेजी से बाइक पर एक युवक आया और झपट्टा मारकर उसकी सोने की चेन तोड़कर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरपाल सिंह व मॉडल टाउन चौकी प्रभारी कपिल मौके पर पहुंचे और पार्क के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। रात का समय होने के कारण बाइक सवार अच्छी तरह से सीसीटीवी कैमरे में दिखाई नहीं दे रहा था।
सेक्टर तीन में सहेली के घर जा रही थी बबीता
वहीं, सेक्टर तीन निवासी बबीता हुड्डा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पौने आठ बजे अपनी सहेली के घर जा रही थी। रास्ते में काले रंग की एक स्कूटी पर युवक आया। उसने हेलमेट लगा रखा था। नजदीक आकर डेढ़ तोले सोने की चेन तोड़कर ले गया। अंधेरा होने के कारण स्कूटी का नंबर नहीं देख सके। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
लगातार हो रही वारदात, झपटमार नहीं आ रहे हाथ
शहर के अंदर झपटमारी की वारदात नहीं थम रही है। सेक्टरों के अंदर लगातार काले रंग की स्कूटी सवार झपटमारी कर रहा है। अब सुभाष नगर में एक कारोबारी की चेन तोड़ ली गई। पुलिस नाके लगाकर वाहनों की जांच करने के बावजूद झपटमारों को दबोच नहीं सकी है।