{"_id":"696e9f13afb3f365eb0d63f9","slug":"police-arrived-to-stop-the-construction-of-a-boundary-wall-on-the-land-belonging-to-the-shiva-temple-in-kharawar-rohtak-news-c-17-roh1019-797361-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: खरावड़ के शिव मंदिर की जमीन की चहारदीवारी रोकने पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: खरावड़ के शिव मंदिर की जमीन की चहारदीवारी रोकने पहुंची पुलिस
विज्ञापन
44-खरावड़ में जमीन के कब्जे को लेकर पुलिस को कागजात दिखाते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
रोहतक। खरावड़ गांव के शिव मंदिर की जमीन की चहारदीवारी को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जब ग्रामीणों ने स्टे या अदालत के आदेश मांगे तो पुलिस लौट आई।
गांव निवासी अमित ने डीजीपी के नाम भेजी शिकायत में बताया कि गांव में उनके पूर्वजों ने करीब 100 साल पहले शिव मंदिर बना रखा है। मंदिर की जमीन पर वे शनिवार व रविवार को काम करवा रहे थे। खरावड़ चौकी प्रभारी एसआई परमजीत पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और काम बंद कराने की कहने लगे।
बोले-यह जमीन पंचायती है। जब चौकी प्रभारी से कोर्ट की स्टे या सरकारी आदेश मांगे तो कोई कागजात नहीं दिखा सके। मामले की सूचना पाकर सरपंच मौके पर आए और बताया कि यह जमीन लाल डोरे आबादी देह के अंदर है। ग्राम पंचायत को शिव मंदिर की जमीन पर कार्य करने से कोई एतराज नहीं है। इसके बाद चौकी प्रभारी वापस चले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंदिर के साथ लगती जमीन की चहारदीवारी करने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। गांव के सरपंच को भी बुलाया गया। सरपंच ने कहा कि पंचायत के पास इस जमीन का कोई रिकाॅर्ड नहीं है। इसके बाद वे वापस आ गए। - एसआई परमजीत, प्रभारी पुलिस चौकी खरावड़