फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police arrested the accused of robbery

पुलिस ने किया लूट के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of robbery
रोहतक। गढ़ी बोहर गांव के नजदीक यूपी स्थित गोरखपुर के युवक नमन विश्वकर्मा से झज्जर जिले के तीन युवकों ने लूटपाट की थी। पुलिस ने आरोपी दुराना निवासी अमन, चिमनी निवासी साहिल व डीघल निवासी ललित को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि दो सितंबर को यूपी के गोरखपुर जिले के गांव सिंघावल निवासी नवन विश्वकर्मा ने दी शिकायत में बताया था कि वह गैस पाइप लाइन बिछाने का कार्य कर रही कंपनी में नौकरी करता है। दो दिन पहले रोहतक आया था, लेकिन रहने के लिए कमरा नहीं मिला था। गढ़ी बोहर के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे किराये पर कमरा देखने के लिए गया। वहां बाइक सवार तीन युवक मिले। कमरा दिखाने के बहाने एक युवक उसे ओमैक्स सिटी के मुख्य चौक पर ले गया, जहां बाद में दो अन्य युवक भी आ गए। तीनों पिस्तौल दिखाकर उसे साढ़े 7 हजार रुपये छीनकर ले गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed