फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Police arrested 8 accused including Rs 1.81 lakh after raiding the restaurant

रेस्टोरेंट में छापा मार कर पुलिस ने 1.81 लाख रुपये समेत 8 आरोपी किए गिरफ्तार

Tue, 20 Sep 2022 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 8 accused including Rs 1.81 lakh after raiding the restaurant
रोहतक। पुलिस ने आर्य नगर इलाके में गश्त के दौरान आठ लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक लाख 81 हजार रुपये भी मिले हैं। रेस्टोरेंट का कमरा किराए पर लेकर ये लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन

आर्य नगर थाने की टीम सोमवार देर शाम गश्त पर थी। इस दौरान किसी ने सूचना दी कि छोटूराम चौक के पास एक रेस्टोरेंट में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर टीम ने छापा मारा। यहां से कमरे मे आठ लोग रकम दांव पर लगाकर जुआ खेलते मिले। इनके पास से ताश के पत्ते व नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान पाड़ा मोहल्ला निवासी सुनील उर्फ सोनू, शौरा कोठी निवासी संतराम, कृष्णा कॉलोनी निवासी मनोज कुमार, प्रधाना मोहल्ला निवासी विशाल, छोटा पाना कलानौर निवासी अमित, कसाई वाला चौक निवासी नितिन, राजीव कॉलोनी निवासी रविंद्र, छोटा पाना कलानौर निवासी साहिल के रूप में दी। इनके पास से ताश की चार गड्डियों के साथ दो हजार, पांच सौ, दो सौ, सौ, पचास, दस व पांच रुपये के कुल 181795 रुपये बरामद हुए। इनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed